साधुराम आश्रम में भव्य कीर्तन एवं भंडारा आयोजित

साधुराम आश्रम में भव्य कीर्तन एवं भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग दूरभाष – 94161 91877

कुरूक्षेत्र, 12 नंबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शांति नगर में स्थित साधुराम आश्रम में आज भक्तिमय वातावरण के बीच स्वामी नारायण गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। आश्रम परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। गौरतलब है कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह होने वाला है। उसी को लेकर आज आश्रम की तरफ से ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया।
कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं एवं संत महात्माओं ने प्रभु भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा आनंद प्रभु नाम-स्मरण और परोपकार में ही है। भक्तों ने ताली बजाकर और नृत्य कर भक्ति रस का आनंद लिया।
कीर्तन के पश्चात सुबह हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के सेवकों ने भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा।
आश्रम के महंत स्वामी रामगिरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ–ਪੱਟੀ ਰੇਲ ਲਿੰਕ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ (25.72 ਕਿ.ਮੀ.) ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ : ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ, ਕੇਂਦਰੀ ਰੇਲਵੇ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ

Thu Nov 13 , 2025
ਰੇਲਵੇ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਨੂੰ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਤੁਰੰਤ ਅਧਿਗ੍ਰਹਿ ਲਈ ਪੱਤਰ ਲਿਖਿਆ ਪਰਿਯੋਜਨਾ ਨਾਲ ਲਗਭਗ 10 ਲੱਖ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਲਗਭਗ 2.5 ਲੱਖ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦੇ ਮੌਕੇ ਪੈਦਾ ਹੋਣਗੇ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : 12-11-2025 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਰੇਲ ਮੰਤਰਾਲੇ ਨੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ–ਪੱਟੀ ਰੇਲ ਲਿੰਕ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement