थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा गोकशी की घटना कारित करने वाले 25 हजार के पुरुस्कार घोषित बदमाश को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार

थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा गोकशी की घटना कारित करने वाले 25 हजार के पुरुस्कार घोषित बदमाश को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा द्वारा बताया गया है कि ग्राम फरीदापुर जागीर के जंगल मे बदमाशों से हुई मुठभेड में एक इनामी वांछित अभियुक्त लईक उर्फ कालिया पुत्र रशीद खां निवासी ग्राम अलीनगर थाना भोजीपुरा जिला बरेली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है जिसके दाहिने पैर मे गोली लगी है जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व एक खोखा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर व गौकशी के उपकरण छुरी, दांव, रस्सी व एक मोटरसाईकिल स्पेलण्डर प्लस बिना नम्बर बरामद हुई। दूसरा अभियुक्त सलीम उर्फ कालिया पुत्र बडे लल्ला निवासी ग्राम भूडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व से लगभग 08 मुकदमें पंजीकृत है जिसमें 07 मुकदमें गौकशी व 01 मुकदमा गैगंस्टर अधिनियम में पंजीकृत है।
सम्पूर्ण घटना में उ0नि0 श्री संजय सिंह व का0 2303 विकास कुमार भी घायल हुए है। सभीं घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।
घायल अभियुक्त थाना भोजीपुरा जिला बरेली के मु0अ0सं0 842/24 व मु0अ0सं0 32/25 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में इनामी वांछित अभियुक्त है। जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए डॉ. शमशेर जमदग्नि

Sat May 3 , 2025
अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुए डॉ. शमशेर जमदग्नि। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वाराणसी : उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की ओर से वाराणसी में विगत 3 वर्षों से संयुक्त आयुक्त पद पर तैनात डॉ. शमशेर जमदग्नि को पदोन्नति प्रदान कर प्रयागराज […]

You May Like

advertisement