शाहनवाज बने केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्षशुभचिंतकों ने फूलमाला पहनाकर दीं बधाइयाँ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर संपन्न हुई। जिसमें नूरियो सराय के शाह मेडिकोज के स्वामी मोहम्मद शाहनवाज आलम को केमिस्ट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया।
तहसील रोड पर स्थित वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में राहिल भारतीय ने नूरियो सराय निवासी शाह मेडिकाेज के स्वामी मोहम्मद शाहनवाज आलम का नाम केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया। जिसका अनुमोदन सागर मेडिकल स्टोर के स्वामी अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने मो. शाहनवाज आलम को संगठन के कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। अतुल त्यागी, श्यामशरण शर्मा, प्रियरत्न आर्य, अभिजीत पॉल आदि ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियो ने मो. शाहनवाज आलम को माल्यार्पण करके प्रसन्नता व्यक्त की।
अजय कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, सुबोध पाल, मो. नसीम, सत्यवीर सिंह, नीरज सैनी आदि मो. शाहनवाज आलम के शाह मेडिकोज नूरियो सराय पहुंचकर कोषाध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए शाहनवाज आलम को माल्यार्पण करके मिष्ठान खिलाया गया और अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की गई। नव मनोनीत कोषाध्यक्ष मौ. शाहनवाज आलम ने तन मन धन और हर प्रकार की ऊर्जा लगाकर केमिस्ट एसोसिएशन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में सनातन संस्कृति को मजबूत करने व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से मा0 मंत्री जी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

Fri May 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने आज जनपद में नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास त्रिवटी नाथ सत्संग भवन में किया।लोकार्पण की परियोजनाएं- वित्तीय वर्ष 2023-24 में विधानसभा नवाबगंज के ग्राम रिछौला ताराचन्द्र में […]

You May Like

advertisement