खेलों में केयू की बेटियां बनीं सफलता और सशक्तिकरण की मिसाल : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

बास्केटबॉल, कबड्डी और कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर- विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हरियाणा और देश का नाम भी गौरवान्वित किया है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल वर्तमान तक सीमित नहीं हैं। विश्वविद्यालय ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी दी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल, गोलकीपर सविता पूनिया, नवनीत कौर और नवजोत कौर जैसी खिलाड़ियों ने ओलंपिक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि बॉक्सिंग के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की खिलाड़ी स्वीटी बूरा को वर्ष 2025 में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं एथलेटिक्स की दिग्गज खिलाड़ी कृष्णा पूनिया और गीता जुत्शी को पद्मश्री सम्मान प्राप्त हो चुका है। साहसिक खेलों में ममता सौदा ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक खेल सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा प्रशासन का निरंतर सहयोग खिलाड़ियों की सफलता की मजबूत आधारशिला है। विश्वविद्यालय द्वारा नियमित प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं, फिटनेस कार्यक्रम और छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जाती हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है।
प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि हाल ही में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुवि की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम की इस सफलता ने विश्वविद्यालय की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत किया। इसी प्रकार फरवरी 2026 में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय को पराजित कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं महिला कुश्ती के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इसके साथ ही मार्च 2026 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फ्री-स्टाइल कुश्ती चैम्पियनशिप में विश्वविद्यालय की टीम ने ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की। देशभर के लगभग 155 विश्वविद्यालयों के करीब 1000 खिलाड़ियों के बीच हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की सभी 10 महिला पहलवान शीर्ष-8 में स्थान बनाने में सफल रहीं तथा कुल 8 पदक जीतकर टीम को ओवरऑल चैम्पियन बनाया। सभी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि महिला खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां केवल पदक और ट्रॉफियां जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण भी हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बेटियां आज यह साबित कर रही हैं कि समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आने वाले वर्षों में भी विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को मिला विप्र गौरव सम्मान

Thu Jul 2 , 2026
महेंद्रगढ़ में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी सम्मानित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया विप्र गौरव सम्मान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 जुलाई : हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संवारने और कला जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में जुटे हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को महेंद्रगढ़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement