नाली निर्माण से पहले अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच की मांग, नगर आयुक्त एवं मेयर को सौंपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : एकता नगर स्थित मोहन आई हॉस्पिटल के निकट प्रस्तावित नाली निर्माण को लेकर शिकायतकर्ता आशीष जौहरी ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य एवं बरेली मेयर डॉ. उमेश गौतम को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण से पहले सड़क की चौड़ाई और आसपास के कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित मार्ग की स्वीकृत चौड़ाई अभिलेखों एवं स्वीकृत नक्शे के अनुसार करीब 9 मीटर है। आरोप है कि सड़क के एक ओर कुछ मकानों के आगे विस्तार के चलते सड़क की भूमि पर कथित अतिक्रमण किया गया है। शिकायतकर्ता ने पूर्व में चिन्हित अतिक्रमणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सड़क की स्वीकृत चौड़ाई सुरक्षित रखते हुए ही नाली निर्माण कराने की मांग की। साथ ही पवन अस्पताल के सामने एवं आसपास अस्पताल की ओर से किए गए कथित अतिक्रमण की भी जांच की मांग की गई।
ज्ञापन के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच-पड़ताल की। इस दौरान अतिक्रमण किए गए बताए जा रहे मकानों के आगे निशान लगाए गए। पवन अस्पताल के दोनों ओर भी कथित अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए निशान लगाए गए। अब सभी की निगाहें नगर निगम की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
शिकायतकर्ता आशीष जौहरी का कहना है कि बिना अतिक्रमण हटाए नाली निर्माण कराया गया तो सड़क की चौड़ाई कम होने की पूरी संभावना है, जिससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नाली निर्माण से पहले अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।
ज्ञापन देने वालों में राजीव कुमार अग्रवाल, ममता बंसल, श्रीया भट्ट, बबली भट्ट, सविता, बंटी मेहरोत्रा, वैशाली, हर्ष, मनोज कुमार, श्रेय, सपना सहित अन्य कॉलोनीवासी शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद बरेली ने कचहरी परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

Fri Aug 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली ने बरेली कचहरी परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा बरेली इकाई के संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा के चेंबर से प्रारंभ होकर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना एडवोकेट के चैंबर पर समाप्त की गई।संगठन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement