
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज बरेली ने बरेली कचहरी परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा बरेली इकाई के संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा के चेंबर से प्रारंभ होकर पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना एडवोकेट के चैंबर पर समाप्त की गई।
संगठन के जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ता परिषद बरेली इकाई के पुरुष अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं ने इस तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत और संचालन किया। बरेली कचहरी परिसर राष्ट्र भक्ति एवं वंदे मातरम के नारों से गूंजा। तिरंगा यात्रा में जिला इकाई के अध्यक्ष ओम पाल सिंह,महामंत्री हजारी लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, पूरन लाल प्रजापति,राजेंद्र प्रसाद मम्मा,अरविंद सिंह,कमल कुमार,सत्य भानु सिंह तोमर, जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा,अभी भटनागर,केपी यादव,विनोद बाबू कनोजिया,डीडी पांडे, रमेश सिंह, अमित सक्सेना बिंदु,प्रेम सिंह,नवीन शर्मा,गौरव राठौर, तेजपाल, प्रवीन सक्सेना, अमित सक्सेना, मुनीश सक्सेना, सुरजीत सिंह,सुरेश चंद्र,अर्पिता सक्सेना, गीता कश्यप, रंजना सागर, सुषमा शास्त्री,पूनम चंद्रा,किरन गंगवार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
तिरंगा यात्रा के अंत में जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा में आए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।


