अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 08 से 16 दिसम्बर तक, आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवम्बर 2025/ जाट रेजिमेन्टल सेन्टर बरेली में अग्निवीर सैनिकों के विभिन्न पदों की पूर्ति हेतु भर्ती रैली का आयोजन 08 से 16 दिसम्बर के बीच बरेली में किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, लिपिक एवं ट्रेड्समैन के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त भर्ती रैली में केवल भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के पुत्र तथा सगे भाई ही पात्र होंगे।
इस संबंध में बताया गया कि यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाईयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इसमें अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय, पुराना कचहरी परिसर कांकेर में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Thu Nov 13 , 2025
महासमुंद, 13 नवम्बर 2025/ जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में 13 नवम्बर को आयोजित किया जाना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आगामी आयोजन तिथि की जानकारी पृथक से दी जाएगी।

You May Like

Breaking News

advertisement