संविदा नियुक्ति पद के लिए अभ्यर्थियों की दस्तावेजों का जांच-मिलान 26 नवंबर को

जगदलपुर 14 नवंबर 2025/ कार्यालय जिला पंचायत बस्तर द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) अन्तर्गत सहायक जिला समन्वयक के रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति किये जाने बाबत 1.10 के मान से पात्र पाए गये अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों एवं अन्य अभिलेखों की जांच-मिलान 26 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे कार्यालय, जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर में किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच हेतु उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये लिफाफा में अंकित पता पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र सूचना-पत्र भेजा गया है। अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिला बस्तर वेबसाईट www.bastar.gov.in  पर भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को

Fri Nov 14 , 2025
बस्तर जिले के 60 परीक्षा केंद्रों में 15 हजार 908 परीक्षार्थी होंगे शामिल जगदलपुर 14 नवंबर 2025/ जल संसाधन विभाग के अंतर्गत होने वाली अमीन भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। यह महत्वपूर्ण परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा आगामी […]

You May Like

advertisement