राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मालगांव खरीदी केन्द्र में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 नवम्बर 2025/ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज कांकेर जिले के धान खरीदी केंद्र मालगांव पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं विक्रय के लिए किसान द्वारा लाए गए धान की पारंपरिक रीति-रिवाज व परंपरानुसार पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की। इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया, श्री बृजेश चौहान भी उपस्थित थे। धान खरीदी केन्द्र मालगांव में कृषक तीजूराम उसेण्डी के धान की तौल कराकर खरीदी कार्य की शुरूआत की गई।

 उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 149 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं तथा धान खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिले के सभी खरीदी केंद्रों में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति कर ली गई है तथा बारदाना भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Successful Organization of Model United Nations (MUN) at Shibli National College

Sat Nov 15 , 2025
Successful Organization of Model United Nations (MUN) at Shibli National College The Department of Law, Shibli National College, successfully organized Model United Nations (MUN) 1.0. The event focused on the theme “Russia–Ukraine Conflict: Investigating and Addressing Alleged Human Rights Violations.” Students from the Law Department participated as delegates representing various […]

You May Like

Breaking News

advertisement