विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन का जनपद में आज अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्य की गुणवत्ता को परखा गया

रायबरेली
रिपोर्टर दीपक राजपूत

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन का जनपद में आज अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्य की गुणवत्ता को परखा गया

रायबरेली:- 16 नवम्बर 2025
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आज
जनपद के समस्त एसडीएम , तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को देखा गया।
निरीक्षण के दौरान बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ से गणना प्रपत्रों के वितरण की स्थिति, मतदाताओं से संपर्क की प्रगति तथा मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही मार्किंग की जानकारी प्राप्त की गयी तथा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा सभी प्रपत्र दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 से पूर्व संकलित कर लिए जाएं, इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्य समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता की परेशानी अब और नहीं सहेंगे” — रायबरेली के टूटे पुल पर पहुँचीं पूनम सिंह, शासन-प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Mon Nov 17 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत “जनता की परेशानी अब और नहीं सहेंगे” — रायबरेली के टूटे पुल पर पहुँचीं पूनम सिंह, शासन-प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग रायबरेली।शहर के बीच स्थित गल्ला मंडी और जहानाबाद चौकी को जोड़ने वाला पुल पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा है। इस मार्ग से रोज़ाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement