अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहतखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों का जलवा

भाषण, सम्वाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में जीता प्रथम पुरस्कार।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 नवम्बर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी विलक्षण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल गुरुकुल की ख्याति को बढ़ाया है बल्कि कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने गुरुओं का भी सम्मान बढ़ाया है। विजेता छात्रों का आज गुरुकुल पहुंचने पर निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप सहित अन्य अध्यापकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कृत विभाग से सत्यव्रत आर्य, शुभम् शास्त्री भी मौजूद रहे।
निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 6 से 7 नवम्बर 2025 तक विद्यालय स्तर प्रतियोगिताएं तथा 17 नवम्बर को खण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें भाषण, संवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गां में गुरुकुल के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में गुरुकुल के स्वास्तिक आर्य को द्वितीय पुरस्कार मिला वहीं निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक अत्री को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाषण में कनिष्ठ वर्ग में गुरुकुल के सिद्धार्थ और वरिष्ठ वर्ग में काव्यांश ने शानदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने सभी विजेता छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी प्रतियोगिता में भी गुरुकुल के छात्र शानदार प्रदर्शन करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज होगा नेपुण्य-2025 का आगाज

Tue Nov 18 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आज होगा नेपुण्य-2025 का आगाज बुधवार को मनाया जाएगा विश्वविद्यालय का सप्तम स्थापना दिवस समारोह।जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री रणबीर गंगवा होंगे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि, जबकि युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम करेंगे अध्यक्षता। पलवल, प्रमोद […]

You May Like

Breaking News

advertisement