सीएचसी में डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन , ईएनटी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर समाजसेवी लादेन मंसूरी ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज, समाजसेवी व चार बार सांसद प्रत्याशी, तीन बार मीरगंज से विधायक प्रत्याशी रह चुके एवं संभावित प्रत्याशी कांग्रेस वार्ड नंबर 30 से पैगानगरी के निवासी लईक अहमद मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी समाजसेवी ने लईक अहमद मंसूरी व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी के निर्देशन पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार को एक ज्ञापन देकर सीएचसी मीरगंज पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती कराए जाने एवं डिजिटल एक्स-रे अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की है ।तथा लादेन मंसूरी समाजसेवी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सी.एच .सी.मीरगंज में डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन ईएनटी एवं ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती न होने की वजह से गरीब जनता को बाहर सीएचसी से तीस किलो मीटर दूर बरेली शहर में अपना इलाज कराने जाना पड़ रहा है ,जिससे मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तथा क्षेत्र की कुछ मजदूर लोग पैसों के अभाव में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड से वंचित रह जाते हैं और अपना इलाज नहीं करा पाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में धूमधाम से मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई जयंती

Thu Nov 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विकास क्षेत्र पवांसा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में रंगोली बनाकर एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस मनाया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागपत निवासी, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी ने छात्र-छात्राओं के समक्ष देशभक्ति की […]

You May Like

Breaking News

advertisement