जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में धूमधाम से मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई जयंती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विकास क्षेत्र पवांसा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में रंगोली बनाकर एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस मनाया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बागपत निवासी, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी ने छात्र-छात्राओं के समक्ष देशभक्ति की प्रेरणा देती एक कविता प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई बचपन से ही घुड़सवारी, तलवारबाज़ी और निशानेबाजी में कुशल थीं। अपने पति की मृत्यु के बाद, ब्रिटिश सरकार ने उनके दत्तक पुत्र को उत्तराधिकारी मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने कालपी से ग्वालियर तक तात्या टोपे के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी।
18 जून, 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में हुई लड़ाई में वे वीरगति को प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तृषा लोधी, नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह, सीमा चौधरी , श्यामभवी मिश्रा, मामराज, देववती, अनीता रानी, मनीष जोशी,रेखा, शिवानी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान विष्णु कुमार उर्फ विनय चौधरी ने एवं संचालन अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने निकाली एकता यात्रा, प्रभारी मंत्री बोले- सरदार पटेल का जीवन देश की अखंडता के लिए प्रेरक

Thu Nov 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एमबी इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को आयोजित सभा में जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन दर्शन देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरक है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल से सीख लेकर राष्ट्रनिर्माण […]

You May Like

Breaking News

advertisement