यातायात माह के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार यातायात पुलिस जनपद बरेली के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान के मार्ग दर्शन में अंजनी कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात की उपस्थिति में डाॅक्टर अम्बेडकर समाज कल्याण सेवा संस्थान की ओर से यातायात माह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और ओवरस्पीड से बचने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।तथा जागरूकता के संबंध में पम्पलेंट बांटे गए। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अंजनी त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) , जगदीश पाटनी पुलिस उपाधीक्षक (सेवा निवृत्त) तथा रमेश प्रजापति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मनीष कुमार दुबे यातायात उपनिरीक्षक, कपिल राघव यातायात उपनिरीक्षक, अजीत सिंह यातायात उपनिरीक्षक तथा राम सिंगार यातायात उपनिरीक्षक एवं महिला पुलिस कर्मी यातायात मौजूद रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हार्ट अटैक की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने बचाई महिला की जान

Fri Nov 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक पटवाई में गुरुवार को हार्ट अटैक के मरीज को 108 एंबुलेंस समय से जिला अस्पताल लेकर पहुंची ।जहां पर मरीज की जान बचाई गई है। तथा कोतवाली क्षेत्र के मधौली गांव निवासी हर प्रसाद ने 108 पर कॉल कर जानकारी दी । तथा […]

You May Like

advertisement