ऑगनबाड़ी सहायिका के पद भर्ती हेतु दावा – आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ जिला जॉजगीर-चाम्पा (छ०ग०) अंतर्गत ग्राम पंचायत खिसोरा एवं देवरी में ऑगनबाड़ी सहायिका 01-01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसकी प्राविधिक मूल्यांकन सूची का जारी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि जिस किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 03 दिसम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा – आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगे, न हीं दावा – आपत्ति में नये दस्तावेज स्वीकार किये जायेगे। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ सपंर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद हेतु आवेदन आमंत्रित

Sat Nov 22 , 2025
जांजगीर-चांपा 22 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला/जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु  आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जॉजगीर-चांपा (छ.ग.) में  08 दिसंबर 2025 को कार्यालयीन सायं 5.00 […]

You May Like

Breaking News

advertisement