राधा बघेल ने 67 क्विंटल धान का किया विक्रय

कोण्डागांव, 30 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने से आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है, जिससे वे खेती-किसानी को और सुदृढ़ बना पा रहे हैं।
कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मसोरा निवासी महिला किसान श्रीमती राधा बघेल ने बताया कि उन्होंने इस खरीफ सीजन में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित 67 क्विंटल धान का विक्रय किया है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने खेत में किये गये बोर खनन (बोरवेल) का भुगतान करेंगी, जिससे सिंचाई की सुविधा में वृद्धि होगी और आगामी रबी मौसम में मक्के की खेती कर डबल फसल प्राप्त करेंगी।
श्रीमती राधा बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक ऋण देने के दिए निर्देश

Tue Dec 30 , 2025
कोंडागांव, 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने आज जिले के उन दिव्यांगजनों से मुलाकात की, जिन्होंने स्वरोजगार के लिए निगम से ऋण लेकर समय पर उसका भुगतान किया है। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से जिले के अधिक […]

You May Like

advertisement