Uncategorized

गौरव मोंगा ने करवाया भजन कीर्तन निकाली प्रभातफेरी

हमें रोज़ अरदास करनी चाहिए: पंडित राजेश वासुदेवा

फिरोजपुर 23 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

गौरव मोंगा सुपुत्र लेट श्री तरसेम लाल मोंगा ने अपने घर बस्ती बलोचा, फिरोजपुर शहर में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। गौरव मोंगा ने इस सत्संग/भजन कीर्तन का आयोजन अपनी और अपनी पत्नी नीलम मोंगा की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में करवाया। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, साजन वर्मा और सक्षम बजाज ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। पंडित राजेश वासुदेवा और सचिन नारंग ने बधाई गीत गा गौरव मोंगा और पत्नी नीलम मोंगा को शादी की सालगिरह पर बधाई दी। इस अवसर पर पंडित राजेश वासुदेवा ने अपने प्रवचनों में कहा कि हम अरदास करना कभी न भूले क्योंकि अरदास मेँ अपार शक्ति होती है l इसीलिये रोज़ अरदास किया करो कि हे मेरे सतगुरु जी हर पल का शुकराना l हर स्वांस का शुकराना l हाथ थामने का शुकराना l सिर पर हाथ रखने का शुकराना l हर दुख से बचाने का शुकराना l अंग संग रहने का शुकराना l अपना बनाने का शुकराना एवंम जब समस्या भारी हो और हमारी ताकत उसके लिए काफी न हो तो परेशान मत होना क्योंकि जहाँ हमारी ताकत खत्म होती है वहां से सतगुरु जी की रहमत शुरू हो जाती है !!

इस अवसर पर लेट श्रीमति शीला रानी मोंगा, गौरव मोंगा, नीलम मोंगा, रियान मोंगा, संचित मोंगा, राजेश सचदेवा, महंत शिवराम दास, गुलशन चावला, संजीव हांडा, राजेश बजाज, अजय ग्रोवर, राजू ओबरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबुटा, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel