दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का सफल आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 23 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

        दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत, पारंपरिक आयुर्वेद को बढ़ावा देने और जन-स्वास्थ्य जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान फाजिल्का आश्रम में एक दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ माननीय सांसद सरदार शेर सिंह घुबाया जी एवं बीएसएफ के कमांडेंट श्री अनिल कुमार जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल अरोड़ा (सरपरस्त अरोड़वंश वेलफेयर सोसायटी,अशोक जैरथ (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी फाजिल्का), संजीव सचदेवा (प्रधान आरती एसोसिएशन फाजिल्का),नरेश मित्तल (जिला प्रधानअग्रवाल सभा),राकेश नागपाल (संपादक सरहद केसरी समाचार पत्र), मदनलाल बडेरा (ब्लॉक प्रधान, कांग्रेस कमेटी), लीलाधर शर्मा जी (प्रमुख समाजसेवी फाजिल्का), अनिल सेठी (पूर्व प्रधान, नगर कौंसिल फाजिल्का), राकेश धूड़िया (पूर्व प्रधान, नगर कौंसिल फाजिल्का),नरेश सचदेवा (समाजसेवी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और आयुर्वेदिक परामर्श का लाभ उठाया। इनमें विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष, महिलाएँ एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।
शिविर में अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों—वैद्य परमिंदर मोदगिल, वैद्य गीता मोदगिल, वैद्य राजकुमार,वैद्य हरप्रीत सिंह और वैद्य लोगेश सचदेवा ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श प्रदान किया। प्रतिभागियों को नाड़ी परीक्षण, दोष विश्लेषण (वात–पित्त–कफ), आहार–विहार संबंधी सुझाव तथा रोगानुसार व्यक्तिगत उपचार योजनाएँ प्रदान की गईं। विशेष परामर्श सायटिका, जोड़ों के दर्द, पाचन विकारों, त्वचा रोगों, श्वास संबंधी समस्याओं, तनाव एवं जीवनशैली संबंधी विकारों पर केंद्रित रहा।
स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से समाज में प्राकृतिक चिकित्सा,आयुर्वेदिक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। वर्तमान समय में भी फाजिल्का आश्रम में हर पन्द्रह दिन बाद बुधवार को नूरमहल से वैद्य जी आकर रोगियों की जाँच करते हैं।
संस्थान की ओर से शाखा प्रबंधक साध्वी अमरा भारती जी ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में साध्वी तानिया भारती जी एवं साध्वी हरपिंदर भारती जी भी उपस्थित रहे।
शिविर में सभी रोगियों के जलपान की भी उचित व्यवस्था की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली आगमन पर कैंट विधायक ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया स्वागत अभिनन्दन

Mon Nov 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस बरेली एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पटका पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार वन एवं पर्यावरण मंत्री अरूण सक्सेना संजीव […]

You May Like

advertisement