अल लव्ल कमेटी ऑफ द आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कांफ्रेंस एवं बरेली के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक एफ. आर. इस्लामिक इंटर कॉलेज स्थित सोसाइटी के कार्यालय पर हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली को संचालित करने वाली सोसाइटी अल लव्ल कमेटी ऑफ द आल इंडिया मुस्लिम एजुकेशनल कांफ्रेंस, बरेली के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली में स्थित सोसाइटी के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छात्र–छात्राओं की आवश्यकताओं व शहर के शैक्षिक माहौल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सोसाइटी द्वारा इस्लामिया डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इसके सम्बन्ध में भूमि क्रय करने के उद्देश्य से लगभग 1700 रुपये का धन संचित है और इसी माह भूमि क्रय करने की कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सोसाइटी के अन्तर्गत निम्नलिखित शिक्षण संस्थान हैं और शिक्षा व संबंधित विभाग से डिग्री कालेज की मान्यता प्राप्त कर इस्लामिया डिग्री कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंगों को संचालित करने के सद्भाव लिए कॉलेज के भवन व अन्य व्यवस्थाओं से सम्बन्धित जो विषयक प्रस्तुत किया जाए।
बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की उक्त बैठक में उपस्थित थे — कॉलेज के अध्यक्ष श्री मोo नफीस अंसारी, सचिव श्री सैफु रहमान अली, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल नासिर अंसारी, श्री मुर्तुजा रज़ा, श्री इमरान अंसारी, श्री शहीद हसन, श्री शहाबुद्दीन, श्री इमरान अहमद, श्री अब्दुर रऊफ, श्री अय्यूब मिश्रा, श्री मुन्तज़िर नियाज़ी, श्री काजी सलीम उद्दीन, श्री मो इन अंसारी एडवोकेट, श्री शारिक रज़ा, मोहम्मद बारीक नियाज़ी, श्री काजी सलीम उद्दीन।
मीटिंग का संचालन हुमैरा ने अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किया। एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली के प्राचार्य तौकीर सिद्दीकी व बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सभी सदस्यों का स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर 33 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार,भेज गए जेल

Tue Nov 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना मीरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने […]

You May Like

advertisement