चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर 33 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार,भेज गए जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना मीरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मीरगंज पुलिस सिरौली चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अंडरपास के पास अवैध स्मैक के साथ खड़े हैं। और उसको बेचने के लिए खड़े हुए है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम राहिल पुत्र ताहिर निवासी मोहम्मदगंज तथा नाजिम पुत्र इश्तियाक निवासी मोहम्मदगंज बताया। तलाशी में दोनों के पास से कुल 33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से स्मैक तस्करो के होश उड़ गए है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोधी नगर चौराहे पर रोडवेज बस खराब होने से लगा जाम

Tue Nov 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक रोड़वेज बस अचानक चलते हुए खराब हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे चौराहे पर लगभग 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जिससे चौराहे पर चौतरफा जाम लग […]

You May Like

advertisement