लोधी नगर चौराहे पर रोडवेज बस खराब होने से लगा जाम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर चौराहे पर सोमवार दोपहर को एक रोड़वेज बस अचानक चलते हुए खराब हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे चौराहे पर लगभग 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जिससे चौराहे पर चौतरफा जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद बाद जब बस चालू हो सकी तो जाम खुला। रोडवेज बस चालक रणजीत सिंह सोमवार दोपहर को बस बरेली से शीशगढ़ लेकर जा रहे थे। बस जैसे ही फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर चौराहा पर पहुंची तभी अचानक बस खराब हो गई और बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे लोधी नगर चौराहे से बरेली जाने वाली लेन बाधित हो गई। धीरे धीरे लोधी नगर चौराहे पर चौतरफा वाहन जाम में फंस गये। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनूप सिंह एवं पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को निकालने के लिए बड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
रोडवेज बस चालक रणजीत सिंह ने बचाया की बस का इंजन प्रेशर नहीं बन पा रहा है और बस का क्लिज काम नहीं कर रहा था इस कारण बस रास्ते में खड़ी हो गई। चालक रंजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज एवं पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों के सहयोग से किसी तरह बस को रोड से हटाकर एक तरफ लगाया। जिसके बाद यातायात समान्य हो सका। बस परिचालक अनीता राणा ने बताया की बस में 8 यात्री सवार थे जिनको दूसरी बस में ट्रांसफर कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय हिंदू महासभा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार शैलेन्द्र अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष,राजेंद्र अवस्थी प्रदेश संयोजक नियुक्त

Tue Nov 25 , 2025
शैलेन्द्र अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष,राजेंद्र अवस्थी प्रदेश संयोजक नियुक्त रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अखिल भारतीय हिंदू महासभा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार शैलेन्द्र अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष,राजेंद्र अवस्थी प्रदेश संयोजक नियुक्त कार्यकर्ताओं में हर्ष,प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू रायबरेली।अखिल भारतीय हिंदू महासभा में सोमवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश स्तर पर […]

You May Like

advertisement