144वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना, मां चिंतपूर्णी मां ज्वाला जी दरबार में पंजाब की खुशहाली के लिए की गई “अरदास”

(पंजाब) फिरोजपुर 24 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   माता रानी की अपार कृपा से 144वीं बस यात्रा एक बार फिर मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि यात्रा की रवानगी की रसम (हांडा फर्नीचर) से श्री सनी हांडा जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। साथ ही मां चिंतपूर्णी मां ज्वाला जी दरबार में पंजाब की खुशहाली की अरदास लगाई गई। यह यात्रा हर महीने के आखिरी हफ्ते में दर्शन हेतु रवाना होती है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, उन्होंने बताया कि एक प्रयास समिति का निरंतर यही प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक यात्रा के लिए ले जाया जा सके जिन यात्रियों में जाने के लिए श्रद्धा भाव है लेकिन सामर्थ्य नहीं है उन्हें भी यात्रा के लिए प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,विकीहांडा,ऋतिक,

अर्जुन ,भूपिंदर , रितु,ज्योति आदि उपस्थित रहे।

    एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया महान बलिदान : नायब सिंह सैनी

Tue Nov 25 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 नवंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म […]

You May Like

advertisement