पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित

 जांजगीर-चांपा 25 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कोलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिसके अंतर्गत भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए 30 नवम्बर 2025 तथा वर्ष 2024-25 के लिए 31 दिसंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन हेतु अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

62 वर्षीय किसान सुग्रीव ने किया 16 क्विंटल धान का उपार्जन केंद्र में विक्रय समिति टोकन व्यवस्था से हुई प्रक्रिया और भी सरल

Tue Nov 25 , 2025
कोरिया 25 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज समिति जामपारा में ग्राम कंचनपुर के निवासी 62 वर्षीय कृषक श्री सुग्रीव प्रसाद (पिता रामलखन) ने धान विक्रय किया। कृषक के नाम से 0.3090 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा दर्ज है। समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए टोकन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement