कोण्डागांव, 17 दिसंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार कोंडागांव स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) से संबंधित व्यवस्थाओं को अद्यतन करने के निर्देश भी दिए, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।