दावा-आपत्ति 30 अगस्त तक

धमतरी 22 अगस्त 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र मोंगरागहन, छाती, रूद्री और मुजगहन में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वह आगामी 30 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तरह आंगनबाड़ी केन्द्र आमदी में कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए वरीयता सूची जारी की गई है, जिसके लिए एक सितम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वॉक इन इंटरव्यू 29 अगस्त को

Fri Aug 22 , 2025
धमतरी 22 अगस्त 2025/ जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में संगीत प्रशिक्षक पदों के लिए एक निश्चित मानदेय पर कार्य करने की स्वीकृति राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर से मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वीकृत पद के लिए […]

You May Like

advertisement