अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

समाज निर्माण में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद 16 सितम्बर 2025/ अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी स्वयं भी अभियंता हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभियंता समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे केवल इमारतें, पुल और सड़कें ही नहीं बनाते, बल्कि विकास की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाने का उद्देश्य हमें अभियंताओं के योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करना है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभियंताओं के बिना कोई भी सपना साकार नहीं हो सकता। आज का आधुनिक भारत अभियंताओं की सोच, मेहनत और तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पी डब्ल्यू डी,आर ई एस, पीएच ई, विद्युत, जल संसाधन, पीएम जी एस वाय के ईई एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करें : कलेक्टर

Tue Sep 16 , 2025
समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर, 16 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने लंबित प्रकरणों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored