धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: ग्राम नवागांव में शिविर आयोजित

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित

26 जून को ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में होगा शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा 25 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवागांव के सामुदायिक भवन में जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया तथा संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया।
       शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाई), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई/पीएमएसबीवाई), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाए (एमजीएनआरईजीए, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस के योजनाओं का लाभ, टीकाकरण) जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को  विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
26 जून को ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में होगा शिविर का आयोजन
     धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 26 जून को बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर नवधा रंगमंच में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मादक पदार्थ का नष्टीकरण की प्रक्रिया 26 जून को

Wed Jun 25 , 2025
 जांजगीर-चांपा 25 जनू 2025/ छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है।    कार्यालय पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार एनडीपीएस प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु सभी प्रक्रियाओं को […]

You May Like

advertisement