आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम

सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन आज

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे शामिल

बलरामपुर, 28 जुलाई 2025/ जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत 29 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम भवन के पास (साप्ताहिक बाजार परिसर में) किया गया है। कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज तथा नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का शामिल होंगे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हेपेटाइटिस दिवस को लेकर जन चेतना रैली

Tue Jul 29 , 2025
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली28 जुलाई 2025 राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर द्वारा CMHO अजमेर के सहयोग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन किया गया।हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मुनेश मीना ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे जेएलएन […]

You May Like

Breaking News

advertisement