विश्व हेपेटाइटिस दिवस को लेकर जन चेतना रैली

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
28 जुलाई 2025 राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर द्वारा CMHO अजमेर के सहयोग से विश्व हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन किया गया।
हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मुनेश मीना ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे जेएलएन मेडिकल कॉलेज कैंपस से एक जन चेतना रैली निकाली गई जिसे मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें जेएलएन मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग छात्र, मित्तल नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग छात्र, आरआर कॉलेज के नर्सिंग छात्र, एवं रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के इंटरेक्ट क्लब के छात्रों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
SRL लैब की नोडल अधिकारी डॉ गीता परिहार ने सभी छात्रों का उत्साह वर्द्धन किया।
NVHCP Lab MO IC एवं रोटेरी क्लब अजमेर मेट्रो की अध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना चंदवानी ने बताया कि यह रैली मेडिकल कॉलेज से बजरंगगढ़ होते हुए वापस मेडिकल कॉलेज पर समाप्त हुई इसके पश्चात छात्रों द्वारा हेपेटाइटिस के लक्षण बचाव एवं उपचार जन चेतना हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसकी सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना को जलाने चिकित्सालय में सन 2019 से चलाया जा रहा है एवं सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने डॉ अनिल सामरिया ने सभी उपस्थित छात्रों एवं चिकित्सा शिक्षकों को अंगदान करने हेतु प्रेरीत किया एवं ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से अंगदान हेतु शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर डॉ भरत छबलानी, डॉ महेंद्र खन्ना, डॉ दीप्ति शाह, मुकेश खोरवाल एवं रोटेरियन यतीश अग्रवाल, रोटेरियन एम टी वाधवानी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में शिवलिंग पर नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाए-कथा वाचक राष्पिंदर् शास्त्री

Tue Jul 29 , 2025
फिरोजपुर 28 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर, बाजार रामसूख दास नित्य सावन मास की श्रृंगार आरती उपरान्त पुजारी व कथा वाचक राष्पिंदर् शास्त्री नें मन्दिर आए सभी भक्तों क़ो बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement