
जांजगीर-चांपा 25 जनू 2025/ छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थानों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति का गठन किया गया है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी अनुसार एनडीपीएस प्रकरणों में नष्टीकरण हेतु सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के पश्चात थाना द्वारा नष्टीकरण करने योग्य प्रकरणों की सूची एवं मूल प्रपत्र समिति को प्रस्तुत किया गया। नष्टीकरण योग्य पाये जाने से प्रकाश इंडास्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चांपा के भट्ठी में 26 जून 2025 को सुबह 11 बजे समिति के सदस्यों एवं पंचान के समक्ष विधिवत नष्टीकरण किया जाएगा।


