मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद, 8 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्धारति अवधि 15 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन के निर्देश दिए हैं। गतिविधियों में परिचर्चा अंतर्गत लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति : क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे है। निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।
कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईसीनेट मोबाईल एप्प को महाविद्यालयीन सभी छात्र-छात्राओं को अपने मोबाईल पर डाउनलोड हेतु प्रेरित करने तथा इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम डिलीट करने व नाम को एक स्थान से अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने की क्रियाविधि की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए 29 नवाचारों की जानकारी भी प्रदान करने कहा है।
सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा में उक्त गतिविधियां आयोजित कर उनकी फोटोग्राफी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक शाला भावा में नई अध्यापन व्यवस्था, अब स्कूल सुचारू रूप से संचालित

Wed Oct 8 , 2025
महासमुंद 8 अक्टूबर 2025/ प्राथमिक शाला भावा में शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तालाबंदी की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल शासकीय प्राथमिक शाला भावा में शैक्षणिक कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नई […]

You May Like

Breaking News

advertisement