माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोडागांव में 25 नवंबर से मक्का खरीदी प्रारंभ

कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025/ माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोडागांव द्वारा संचालित ईथेनॉल प्लांट कोकोडी में दिनांक 25 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राशि रू. 2400/- प्रति क्विंटल पर अंशधारी किसानों से मक्का खरीदी किया जाना है। सप्ताह के पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) किसानों से मक्का कारखाना स्थल में क्रय किया जाएगा। मक्का खरीदी हेतु ऑनलाइन टोकन वितरण   24 नवम्बर 2025 से कोण्डागांव जिले के चिन्हित दहीकोंगा माकड़ी,  अमरावती, फरसगांव, बड़ेडोगर, केशकाल, धनोरा, बड़ेराजपुर एवं सलना लैम्प्स से किया जाएगा। टोकन वितरण सोमवार से शुक्रवार तक 10ः00 बजे पूर्वान्ह से 05ः00 बजे अपरान्ह तक दिया जायेगा। मक्का विक्रय हेतु टोकन प्राप्ति के समय किसानो को ऋण पुस्तिका, शेयर सर्टिफिकेट/शेयर क्रय की पावती, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कोण्डागांव जिला की अधिकारिक वेबसाईट  https://kondagaon.gov.in/ https://kondagaon.gov.in/

 का अवलोकन कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

Mon Nov 24 , 2025
महासमुंद, 24 नवंबर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब धान खरीदी में तेजी आई […]

You May Like

advertisement