वन विभाग द्वारा दो सॉ मिलों को किया गया सील

कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025/ वनमंडलाधिकारी कोंडागांव श्री चूणामणी सिंह, भा.व.से के निर्देशानुसार एवं सयुक्त वनमंडलाधिकारी कोंडागांव श्री आशीष कोट्रीवार के मार्गदर्शन में कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत संचालित आरामिल जोगेन्दर सॉ मिल एवं शारदा विजय सॉ मिल कोंडागांव पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल की उपस्थिति में की गई। दोनों सॉ मिल के संबंध में राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल को शिकायत प्राप्त हुई थी कि बिना वैद्य उत्तराधिकारी के इसका संचालन किया जा रहा है। उक्त दोनो सॉ मिल पर छत्तीसगढ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1984 की धारा 8, 9 एवं 10 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये आगामी आदेश तक सील किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोडागांव में 25 नवंबर से मक्का खरीदी प्रारंभ

Mon Nov 24 , 2025
कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025/ माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोडागांव द्वारा संचालित ईथेनॉल प्लांट कोकोडी में दिनांक 25 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राशि रू. 2400/- प्रति क्विंटल पर अंशधारी किसानों से मक्का खरीदी किया जाना है। सप्ताह के पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) […]

You May Like

advertisement