सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

महासमुंद, 24 नवंबर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब धान खरीदी में तेजी आई है और किसानों के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है।

धान विक्रय करने पहुंचे सराईपाली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा में ग्राम राजाडीह के किसान श्री सुपारीलाल ओगरे ने 60 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री सुपारीलाल ने बताया कि अब पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है। टोकन कटवाने से लेकर धान तौलाने और भुगतान तक में कोई परेशानी नहीं हुई। सब कुछ बहुत आसानी से हो गया। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का वे दलहनी फसलों की खेती में उपयोग करेंगे।

इसी क्रम में राजाडीह गांव के एक अन्य लघु किसान श्री यादवशंकर बारी ने 7.20 क्विंटल धान बेचा। श्री बारी ने छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि लघु किसानों के लिए सरकार का यह फैसला बहुत बड़ी राहत है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जा रहा है और समर्थन मूल्य भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इससे हमें काफी फायदा हुआ है। इसी तरह अन्य किसानों का कहना है कि टोकन कटिंग से लेकर तौलाई और भुगतान तक की पूरी व्यवस्था अब निर्बाध रूप से चल रही है। केंद्रों पर बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। 

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एग्री पायलट.एआई: से आएगी कृषि क्रांति, महराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में नवाचार

Mon Nov 24 , 2025
रायपुर 24-11-2025/ कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एग्री पायलट.एआई (AgriPilot.ai) ऐसा ही एक अभिनव प्रोजेक्ट है, जो माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के सहयोग से विकसित किया गया […]

You May Like

advertisement