क्रिड़ा परिसर महाराजगंज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

बलरामपुर, 07 अगस्त 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि क्रीड़ा परिसर महाराजगंज में रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए 16 से 19 जून 2025 एवं 27 व 28 जून 2025 तक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज के परिसर में शारीरिक परीक्षण लिया गया था। उक्त शारीरिक परीक्षण में भाग लेने वाले छात्रों का मेरिट सूची का भी प्रकाशन किया गया था। वर्तमान में संस्था प्रवेश हेतु चयन सूची जारी किया गया है। संबंधित छात्र/अभिभावक संस्था के अधीक्षिका श्रीमती विनीता भगत मोबाईल नंबर 79993-81763 से संपर्क कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। प्रवेश के समय कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 04 नग फोटो, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, अभिभावक का आधार कार्ड एवं फोटो लाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिए मेरिट सूची जारी

Thu Aug 7 , 2025
बलरामपुर, 07 अगस्त 2025/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की पूर्ति हेतु वॉक इन इंटरव्यू 31 जुलाई एवं 01 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। वॉक इन इंटरव्यू के पश्चात अभ्यर्थियों के शैक्षणिक […]

You May Like

advertisement