स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया जा रहा आयोजन

130 महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

कोण्डागांव, 25 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमति नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय कोडागाँव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 24 सितंबर से तीन दिवसीय प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 19 से 45 वर्ष की गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जाँच, एनिमिया मलेरिया एनसीडी जॉच, परिवार नियोजन काउंसलिंग की सेवाएं जिला अस्पताल कोडागाँव मे दी जा रही है। अभियान के तहत  25  सितम्बर 2025 तक कुल 130 महिलाओं की एएनसी जॉच कराई जा चुकी है। साथ ही कुल 30 हाई रिस्क महिलाओं का परीक्षण, कुल 50 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी एवं सभी पंजीकृत महिलाओं की काउंसलिंग अभियान के तहत की जा रही है। राज्य स्तर से डॉ. के के सहारे एवं डॉ. चयनिका नाग के द्वारा उक्त अभियान का निरीक्षण किया गया। उक्त अभियान में जिला चिकित्सालय की टीम-डॉ रीता गेदाम, डॉ ममता ठाकुर, डॉ शिखा कश्यप (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ रीचाश्री चौधरी (रेडियोलॉजिस्ट) श्रीमति प्रिती रामटेके काउंसलर का विशेष योगदान रहा। अभियान का सफल संचालन डॉ. प्रेमलाल मंडावी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय कोंडागाँव, डॉ. प्रतीक चौधरी एवं डॉ. भावना महलवार डीपीएम के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा पखवाड़ा 2025

Thu Sep 25 , 2025
विधायक एवं कलेक्टर ने बंधवा तालाब की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश महासमुंद 25 सितम्बर 2025/ स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 17 स्थित बंधवा तालाब एवं आसपास मेढ़ों में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 2 […]

You May Like

advertisement