स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा पखवाड़ा 2025

विधायक एवं कलेक्टर ने बंधवा तालाब की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

महासमुंद 25 सितम्बर 2025/ स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 17 स्थित बंधवा तालाब एवं आसपास मेढ़ों में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने फावड़ा लेकर तालाब की मेढ़ पर फैले कचरे की सफाई एवं खरपतवार हटाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। सफाई अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व पार्षद श्री राजू चंद्राकर एवं  श्रीमती मीना वर्मा, श्री प्रकाश शर्मा, श्री आनंद साहू, श्री हनीश बग्गा, श्री शरद मराठा, सीएमओ श्री अशोक सलामे, श्री दिलीप चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
विधायक श्री सिन्हा ने आमजनों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित समाज की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस दौरान सफाई कर्मियों, स्वच्छता दीदियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाब एवं मेढ़ की साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जिले में यह अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेंः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Sep 25 , 2025
केयू में एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 25 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) सेल द्वारा एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार देर सांय किया गया। […]

You May Like

advertisement