‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन‘

कोरिया 19 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विकासखण्ड सोनहत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में गत दिवस नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को देश में नशीली दवाओं दुरूपयोग से परिवार एवं समाज में हो रहे खतरनाक परिणाम एवं अपराध में हुए वृद्धि तथा इसके अन्य दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के विषय में जानकारी जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल में लैंगिक उत्पीड़न आदि के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रामगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच एवं अन्य सामान्य नागरिक गढ़ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनों को दी गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आर्थिक स्थिति से कमजोर बालिकाओं को पढ़ाई में उपयोगी वस्तुएं माननीय जनपद सदस्य के हाथों से वितरित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्यमियों के विकास के लिए 22 सितम्बर को कार्याशाला का अयोजन

Fri Sep 19 , 2025
कोण्डागांव, 19 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत 22 सितम्बर 2025 को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोण्डागांव द्वारा ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा एमएसएमईएस के लिए बाज़ार विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं […]

You May Like

advertisement