महासमुंद 25 नवंबर 2025/ बसना तहसील अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य सघनता से जारी है। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री कृष्ण कुमार साहू द्वारा बसना के ग्राम पलसापाली एवं अंकोरी में एसआईआर कार्यों का निरीक्षण किया गया। फॉर्म संकलन की जानकारी लेते हुए डिजिटाइज्ड करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने बीएलओ, वालंटियर एवं आम नागरिकों से चर्चा करते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। ज्ञात है कि बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 लाख 32 हजार 409 मतदाता है। जिसमें लगभग 99 प्रतिशत गणना पत्रक वितरित किया जा चुका है। बसना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 71 प्रतिशत डिजिटाइज्ड कार्य पूर्ण हो चुका है, जो जिले में सर्वाधिक है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
महासमुंद 25 नवंबर 2025/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन चौपाल में 63 आवेदन प्राप्त हुए।जन […]