पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत जिले में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

ग्राम बड़ेसाजापाली शिविर में 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक, 16 कोऔषधि वितरण तथा 378 पशुओं का टीकाकरण किया गया

महासमुंद 23 जनवरी 2026/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आधुनिक पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु कल्याण को प्रोत्साहित करना तथा पशुधन की उत्पादकता और स्वास्थ्य में सुधार लाना है। साथ ही किसानों को सतत कृषि एवं सर्वोत्तम पशुपालन पद्धतियों के संबंध में शिक्षित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला महासमुंद के विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली में पशु कल्याण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 पशुपालकों की उपस्थिति में कुल 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक दवा का पान, 16 पशुओं में औषधि वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 378 पशुओं में पीपीआर एवं एलएसडी रोगों के विरुद्ध टीकाकरण किया गया।
शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं के समुचित रख-रखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने पशु कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने की अपील की। पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों में पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो सकें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष साफ सफाई गांव गांव चला स्वच्छता अभियान

Fri Jan 23 , 2026
आज़मगढ़बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष साफ सफाई गांव गांव चला स्वच्छता अभियानसंचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश क्रम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सभी ग्राम पंचायत में साफ सफाई करते […]

You May Like

advertisement