उत्तराखंड देहरादूनउपनल कर्मियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों का मिलेगा लाभ

उत्तराखंड देहरादून
उपनल कर्मियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों का मिलेगा लाभ,
सागर मलिक

देहरादून। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

राज्य सरकार ने 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले कर्मचारियों को वेतनमान का न्यूनतम एव मंहगाई भत्ता समान कार्य- समान वेतन के सिद्धांतर प्रदान करने का शासनादेश जारी कर दिया है।

यही नहीं चरणबद्ध तरीके से निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले अन्य उपनल कर्मचारियों को भी वेतनमान का न्यूनतम एवं मंहगाई भत्ता समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर यथाशीघ्र प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 हजार कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें नियमित करने के साथ ही समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले कर्मचारियों को सीएम ने उनके प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

समान काम के लिए समान वेतन के आदेश के बाद कर्मचारियों ने अपना पिछले 16 दिन से चल रहा आंदोलन स्थगित कर दिया।

  • विनोद गोदियाल, संयोजक उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ, मंहत इंद्रेश द्वारा

Wed Nov 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन हुआ, मंहत इंद्रेश द्वारासागर मलिक विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण कोटद्वार। झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ […]

You May Like

advertisement