40 वर्षीय किसान रामस्वरूप सिंह ने बेचा 53.60 क्विंटल धानसमिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में

कोरिया 28 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम तिलवनडाड निवासी 40 वर्षीय किसान श्री रामस्वरूप सिंह (पिता- श्री दिलीप सिंह) ने साख सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0400 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 53.60 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 126948.4 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।

किसान रामस्वरूप ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीणों की मेहनत और मनरेगा की मदद से खरपोली तालाब बना जल संसाधनआधा दर्जन से ज्यादा किसानों के दस एकड़ खेतों में सिंचाई की सुविधा

Fri Nov 28 , 2025
कोरिया 28 नवम्बर 2025/ जिला कोरिया के विकासखण्ड मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम भखार में खरपोली एक पुराना तालाब था। यह तालाब सिर्फ एक जल निकाय नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीवन रेखा था। लेकिन समय के साथ, इस तालाब की हालत जर्जर हो गई थी। महात्मा […]

You May Like

advertisement