आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद 09 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिलपावन के मृतक श्री देवनारायण पटेल की पत्नी श्रीमती चंद्रिका पटेल के लिए एवं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरनादादर के मृतक श्री तामरस खुटे की पत्नी श्रीमती किरण खुटे के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा के मृतक श्री कमलेश खड़िया के पिता श्री सादराम उर्फ साधराम खड़िया के लिए तथा पेड़ डंगाल से सिर पर चोट लगने से मृत्यु होने पर मृतक श्री शिवनारायण चतुर्वेदी की पत्नी श्रीमती पद्मा चतुर्वेदी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने हेतु शेष किसानों को फार्मर आईडी बनवाने की अपील

Fri Jan 9 , 2026
महासमुंद 09 जनवरी 2026/ जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 3 हजार 983 किसानों द्वारा फार्मर आईडी बनवा ली गई है तथा 26 हजार 384 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है।उप संचालक […]

You May Like

Breaking News

advertisement