विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षक व कर्मचारियों की अहम भूमिकाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 4 शिक्षकों व दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कुवि कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होेने वालों में कामर्स विभाग की प्रोफेसर नीलम रानी, इंस्ट्टियूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज़ के प्रोफेसर अमृत सिंह, प्रोफेसर संतोष दहिया व एसोसिएट प्रोफेसर नवोदिता, बायो-कैमिस्ट्री विभाग से स्टोर कीपर महिपाल तथा संचालन शाखा से माली नाथू राम शामिल हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल, प्रो. महावीर नरवाल, प्रो. अश्विनी कुश, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर, अजमेर सिंह, सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता जीवन के मूल सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और आदर्शों से कराती है परिचित : ज्ञानानंद महाराज

Sat Nov 29 , 2025
भागवत गीता अनुष्ठान के तीसरे दिन का गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 28 नवंबर : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता हमें जीवन के मूल सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और आदर्शों से परिचित कराती है। […]

You May Like

advertisement