नवरात्रि से विजयादशमी तक: भक्ति की कहानी : मास्टर जी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

नई दिल्ली,30 सितम्बर : आज दशहरा, विजयदशमी है। हर त्योहार एक संदेश लेकर आता है। विजयादशमी का मतलब ही है – विजय का दिन। कहते हैं कि आज के दिन श्रीराम जी ने रावण का वध किया और सीता माँ को वापिस ले आए। पर ये कहानी सिर्फ बाहरी युद्ध की नहीं है, ये एक खेल है, समझने वाला खेल।
सोचो – सबसे पहले आते हैं श्राद्ध, यानि उन आत्माओं को याद करना जिन्होंने शरीर छोड़ दिया। फिर आती है नवरात्रि – माँ के लिए श्रद्धा जगाने के नौ दिन। और उसके बाद आती है विजयादशमी – किसकी विजय? श्रद्धा वाले की विजय! जिसने नौ दिन माँ में श्रद्धा जगाई, उसकी भक्ति की विजय का उत्सव है ये।
दशहरा है भक्ति की जीत का प्रतीक। जैसे सीता माता – रावण जैसे विराट अहंकारी के पास बैठी रहीं, उसके अत्याचार सहे, पर उनके भीतर सिर्फ श्रीराम का नाम चलता रहा। ‘मैं’ (अहंकार) के सामने बैठकर भी उनके भीतर ‘तू-तू’ चलता रहा – श्रीराम! श्रीराम! यही है भक्ति। चूक भी हुई, सोने के हिरण (माया) की चाह में गलती हुई, पर चूक को मान लिया, प्रायश्चित किया और फिर भी राम का नाम नहीं छोड़ा। इसलिए अंत में जीत सत् की हुई – राम नाम सत् है, और सत् की हमेशा जीत होती है।
अब देखो रावण को – इतना बड़ा विद्वान, चारों वेदों का ज्ञाता, तपस्वी, हवन करने वाला। दस सिर इसलिए कहे जाते हैं कि उसने बार-बार अपना सिर काटकर हवन कुंड में चढ़ाया, पर जब भी सिर जुड़ता, अहंकार और बढ़ता। पूजा-पाठ, तपस्या सब की, वरदान भी मिला, पर ब्रह्म को ना पाया। क्यों? क्योंकि चाह थी माया की। बँगला, दौलत, गाड़ी, ऊँची कुर्सी – इन सब से क्या बढ़ता है? अहंकार! और अहंकार से ब्रह्म कभी नहीं मिलता।
रावण ने वरदान पाया, शक्ति पाई, पर ब्रह्म की चाह ना की। और जिसने ब्रह्म को ना चाहा, उसे मृत्यु मिली, अमरता नहीं। इतना विराट राक्षस, इतनी विद्या, इतनी तपस्या, पर अंत में हार गया।
और ये सब क्यों हुआ? क्योंकि श्रद्धा राम में नहीं थी। अगर श्रद्धा से राम को भीतर बुलाता, तो खेल ही बदल जाता। फिर न रामायण होती, न ये कथा।
तो आज का संदेश साफ है – दशहरा बाहर रावण जलाने का दिन नहीं, भीतर अहंकार के रावण को जलाने का दिन है। जो भी ‘मैं’ (अहंकार) के पार जाकर ‘तू’ (राम) में टिकेगा, उसकी ही सच्ची विजय होगी।
मास्टर जी का अनमोल ज्ञान उनके यूट्यूब चैनल मास्टर जी पर निशुल्क उपलब्ध है। मास्टर जी गारंटी देते हैं की ३-३० लेक्चर सुनने से ही आपको अपने जीवन में परिवर्तन दिखेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल बने सिख म्यूजियम के लिए गठित समिति के सदस्य

Wed Oct 1 , 2025
केयू कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल बने सिख म्यूजियम के लिए गठित समिति के सदस्य डॉ. प्रीतम सिंह बने गुरु रविदास म्यूजियम समिति के सदस्यहरियाणा सरकार ने सिख व गुरु रविदास म्यूजियम के लिए समितियों का गठन किया। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 30 सितम्बर : हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलाधिपति […]

You May Like

advertisement