Uncategorized
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को शतप्रतिशत करने वाले बी0एल0ओ0 को प्रशस्ति पत्र व सॉल उड़ाकर किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर एवं तहसीलदार भानु प्रताप द्वारा आज विधानसभा बहेड़ी-118 में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के कार्य को निर्धारित समयावधि से पूर्व शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बी0एल0ओ0 को प्रशस्ति पत्र व सॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बी0एल0ओ0 के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। उन्होंने सभी कर्मियों से इसी प्रकार निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम बहेड़ी क्षेत्र के लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



