जो बनाते इमारतें भव्य हैं, ऐसे राष्ट्र प्रणेताओं को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है : भारत विकास परिषद

जो बनाते इमारतें भव्य हैं, ऐसे राष्ट्र प्रणेताओं को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है : भारत विकास परिषद।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : आज 1 मई दिन वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा सलारपुर रोड स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में कार्यरत श्रमिकों के सहायतार्थ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम वहां पर कार्यरत मजदूरों को एक स्थान पर एकत्रित करके बिठाया गया । इसके बाद शाखा अध्यक्ष विजयंत बिंदल द्वारा सभी कामगारों को संबोधित किया गया । तत्पश्चात शाखा सचिव बलजीत चावला ने मजदूरों को मजदूर दिवस के महत्व के बारे में बताया और उनके लिए सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया । डॉ. वी वी छिकारा द्वारा उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।
तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी मजदूर भाई बहनों को अंगवस्त्र (परना)और साबुन इत्यादि सामग्री तथा उनके बच्चों के लिए कॉपियों के सैट एवं पेन देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद वहां पर उपस्थित शाखा सदस्यों ने सभी मजदूर भाई बहनों के साथ बैठकर जलपान किया। कार्यक्रम के प्रबंधन एवं सुचारु रूप से संचालन के लिए वहां पर मनोज सेतिया, पवन गुप्ता,डॉ. रमेश डांडा जयप्रकाश, दिनेश सिंगल, ,रमेश गुलाटी, रमेश डांडा , शारदा गुलाटी, सहाना, रविंद्र आर्य, डॉ. वी. वी छिकारा , अखिलेश गुप्ता, नवीन मित्तल एवं अजय च।नना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए परिषद परिवार के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाजी सय्यद बाबा की दरगाह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़

Fri May 2 , 2025
हाजी सय्यद बाबा की दरगाह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : स्टेशन रोड जंक्शन कैंट मस्जिद हाथीखाना स्थित दरगाह हाजी सय्यद बाबा रहमतुल्लाह अलैह पर चार रोज़ा उर्स का आगाज़ बाद नमाज़े इशा मिलादे पाक से हुआ,दिनभर अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाज़री देकर गुलपोशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement