मोक्षदा एकादशी के दिन अमृतवेला सोसाइटी ने किया भजन कीर्तन

मोक्षदा एकादशी के दिन अमृतवेला सोसाइटी ने किया भजन कीर्तन

फिरोजपुर 01 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला सदस्यों ने मोक्षदा एकादशी के दिन प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सचिन नारंग, साजन वर्मा, राजू खुंडिया और अजय ग्रोवर ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। मोक्षदा एकादशी के अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं ने सत्संग और संकीर्तन रूपी स्नान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने मोक्षदा एकादशी के बारे में बताते हुए कहा कि मोक्षदा एकादशी एक शुभ दिन है जो मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में आता है। यह पापों से मुक्ति और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। इसे 'गीता जयंती' के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था। पर महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, राजेश बजाज, हरीश बेरी, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा शीतला माता मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ सफलतापूर्वक समापम

Mon Dec 1 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 01 दिसंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्य साध्वी सुश्री शची भारती जी, साध्वी प्रज्ञा भारती जी, साध्वी भगवती भारती जी, साध्वी साध्या भारती जी,और स्वामी चंद्रशेखर जी,फिरोजपुर ब्रांच कोऑर्डिनेटर साध्वी करमाली भारती जी,साध्वी बहनों, सेवादारों और बड़ी संख्या में […]

You May Like

advertisement