विश्व रेडक्रॉस दिवस पर टीबी के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर टीबी के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

रेडक्रॉस राज्य महासचिव के निर्देशानुसार टीबी बचाव के प्रति आमजन को दी जा रही है जानकारी।

कुरुक्षेत्र, 08 मई : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अनाज मंडी और सलारपुर रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में लोगों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ब्रह्मसरोवर पर भी साधुओं और सन्निहित सरोवर पर श्रमिकों को टीबी बचाव के प्रति जागरूक किया गया। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव महेश जोशी ने निर्देशानुसार टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में लोगों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की जानकारी दी गई।
जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्लम बस्तियों, गांवों और श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के लक्ष्य को लेकर रेडक्रास द्वारा टीबी बचाव के प्रति लोगों को अवगत कराया जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया गया जा रहा है और ग्राम पंचायतें भी टीबी उन्मूलन में भागीदार हैं, क्योंकि टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी हैं।
रेडक्रॉस टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि रेडक्रास की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही हैं। वर्ष 2024-25 में पांच हजार से ज्यादा लोगों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा चुका है। टीबी स्क्रीनिंग कैंपों के जरिये टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को गोद लेने के लिए सामाजिक संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को भी अपील की जा रही है। इसके साथ ही रेडक्रॉस वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस अवसर पर वालंटियर जोगेंद्र व राहुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. रमेश कुमार भारद्वाज बने सोशल वर्क विभाग के अध्यक्ष

Fri May 9 , 2025
डॉ. रमेश कुमार भारद्वाज बने सोशल वर्क विभाग के अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 मई से संभालेंगे कार्यभार। कुरुक्षेत्र, 8 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार सोशल वर्क विभाग के प्रो. रमेश कुमार भारद्वाज को 10 मई 2025 से सोशल वर्क विभाग का अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement