स्वयंसेवकों ने धूमधाम से मनाया ‘हिंदू साम्राज्य दिवस

कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वीवी न्यूज़ बदायूं।

शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

बदायूँ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नगर बदायूँ द्वारा शनिवार 27-0626को शिव देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज के विशाल सभागार में ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी, नगर कार्यवाह अंकित, नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जिनमें ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ का विशेष महत्व है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, आदर्शों एवं उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया।
मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य वेद रत्न शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अद्वितीय राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी शासक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने बचपन में देखे गए हिंदू स्वराज्य के स्वप्न को वर्ष 1674 में अपने राज्याभिषेक के साथ साकार किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान एवं संगठन शक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर नगर संघचालक डॉ. सुरेंद्र माहेश्वरी ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटा हुआ है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर नगर शारीरिक प्रमुख कुशाल जी, मदनलाल राजपूत (एडवोकेट), नगर विद्यार्थी प्रमुख अजय रस्तोगी, दिनेश चंद्र शर्मा, लालाराम वर्मा, विनय चौहान, कृष्ण हरि शर्मा, नरेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं -सीएम युवा योजना अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम स्थापित इकाइयों का सत्यापन

Tue Jun 30 , 2026
सीएम युवा योजना अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम स्थापित इकाइयों का सत्यापनडीएम ने दिए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देशबदायूँ: 27जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं शीर्ष प्राथमिकता वाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement